तमिल, तेलुगू में भी प्रदर्शित होगी ‘बाजीराव मस्तानी’

चेन्नई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी लोकप्रिय फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ तमिल और तेलुगू में भी डब की जाएगी। यह फिल्म दुनियाभर में 18 दिसंबर को प्रदर्शित होने के लिए तैयार है।

भंसाली ने कहा, “फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ एक ऐसी कहानी है, जिसे लोगों के सामने रखने के लिए मैं वर्षो से इंतजार कर रहा हूं। मुझे खुशी है कि दक्षिण भारत के लोग अपनी भाषा में यह फिल्म देख पाएंगे। यह मेरा पिछले कई वर्षो का सपना है और इसे दर्शकों के सामने रखने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।”

गीतकार मदन कर्की इसके तमिल संस्करण की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि उनके वरिष्ठ रामजोग्या शास्त्री तेलुगू संस्करण की जिम्मेदारी लेंगे।

फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों ने अपने अभिनय के जलवे बिखेरे हैं। यह एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें युद्ध और प्यार का बखूबी चित्रण किया गया है।

फिल्म इरोज इंटरनेशनल और भंसाली द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493