तमिल थलाईवाज के मुख्य कोच बने एडाचेरी भास्करन

चेन्नई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रो-कबड्डी लीग के छठे संस्करण के लिए 12 टीमों के भीतर कई बदलाव जारी हैं और ऐसे में तमिल थलाईवाज ने भी नया बदलाव किया है।

लीग के नए संस्करण के लिए थलाईवाज टीम ने अपने मुख्य कोच को ही बदल दिया है। एडाचेरी भास्करन को इस टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

यू-मुंबा के पूर्व कोच एडाचेरी को कासिनाथ भास्करन के स्थान पर थलाईवाज का नया कोच बनाया गया है। भास्करन अब इसी टीम के ग्रासरूट कार्यक्रम के तकनीकी निदेशक नियुक्त किए गए हैं।

सीजन-2 में एडाचेरी ने यू-मुंबा के मुख्य कोच का कार्यभार संभाला था। उन्हें कोचिंग में 20 साल का अनुभव है। इस बारे में कोच एडाचेरी ने कहा, “एक कोच के तौर पर मैं थलाईवाज के कबड्डी के साथ गहरे संबंध पर नजर बनाए हुए हूं, वहीं मैं एक ऐसी टीम का निर्माण करने की कोशिश में हूं, जिसमें खिलाड़ी एक-दूसरे की क्षमता को बढ़ाने का काम करें।”

थलाईवाज टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरेन डी सिल्वा ने कहा, “हम एडाचेरी का इस परिवार में स्वागत करते हैं। सीजन-5 में हम टीम का मार्गदर्शन करने के लिए और अब टीम के ग्रासरूट कार्यक्रम में तकनीकी निदेशक का कार्यभार संभालने के लिए भास्करन के शुक्रगुजार हैं। हम दोनों कोचों को शुभकामनाएं देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493