चेन्नई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘कंपनी’ और ‘रक्त चरित्र’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय, अजीत की आगामी फिल्म से अपने तमिल करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसका नाम अभी तय नहीं है।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “काफी सोच-विचार के बाद निर्माताओं ने विवेक को नकारात्मक भूमिका के लिए चुना है। वह इस महीने के अंत से सेट पर शामिल हो सकते हैं।”
शिवा द्वारा निर्देशित फिल्म में अजीत इंटरपोल एजेंट की भूमिका में दिखेंगे। इसमें काजल अग्रवाल और अक्षरा हासन भी प्रमुख भूमिका में हैं।
मारधाड़ से भरपूर इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
dharmpath.com dharmpath