तमिल फिल्म ‘तृषा इलाना नयनतारा’ में प्रिया आनंद का कैमियो

चेन्नई, 31 मई (आईएएनएस)। ‘इंग्लिश विंग्लिश’ और ‘अरिमा नांबी’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री प्रिया आनंद तमिल रोमांटिक-हास्य फिल्म ‘तृषा इलाना नयनतारा’ में एक छोटी भूमिका में दिखाई देंगी।

फिल्म के निर्देशक अधिक रविचंद्रन ने आईएएनएस को बताया, “हम वास्तव में इस भूमिका को निभाने के लिए एक सुंदर और बहुमुखी कलाकार को ढूंढ रहे हैं। हमारी एकमात्र पसंद प्रिया आनंद थी और उसने हमारी यूनिट में नई स्फूर्ति का संचार किया है।”

फिल्म में संगीतकार से अभिनेता बने जी.वी.प्रकाश कुमार, मनीषा यादव और आनंदी मुख्य भूमिकाओं में है। दिग्गज अभिनेत्री सिमरन बग्गा को भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

रविचंद्रन ने यह भी कहा कि प्रिया फिल्म में कोई आइटम नंबर नहीं करेगी। वह फिल्म में कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों में दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493