चेन्नई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। तमिल फिल्म निर्माता ए. एस. इब्राहिम रॉथर का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 साल के थे।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह कुछ समय से बीमार थे और वाडापालानी के एसआरएम अस्पताल में भर्ती थे। उनकी मौत किडनी से संबंधित बीमारी की वजह से हुई।”
सूत्र ने बताया कि इब्राहिम की कुछ सालों पहले दिल की सर्जरी हुई थी और उसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य खराब रहता था।
इब्राहिम अपने बैनर रॉथर फिल्म्स के तहत फिल्में बनाते थे।
फिल्म निर्माता के रूप में उनकी आखिरी फिल्म ‘पुथिथागा आनंधम पुथिथागा अरमबम’ थी, जो कुछ महीने पहले प्रदर्शित हुई थी।
इब्राहिम अविवाहित थे।
dharmpath.com dharmpath