तरुण तहिलियानी के लिए रैंप पर चलीं लिसा

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिसा हेडन यहां आयोजित बीएमडब्लू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक 2015 के सातवें संस्करण में मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लिए शो-स्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरीं। वह एक नई दुल्हन की तहर नजर आईं।

मॉडल-अभिनेत्री लिसा को ‘आयशा’ और ‘क्वीन’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। लिसा सुनहरे-क्रीम लहंगे में थीं।

लिसा ने शनिवार रात आईएएनएस को बताया, “यह बिल्कुल चकित करने वाला है, जो मैंने पहना रखा है, वह मेरे पंसदीदा पहनावे में से एक है, क्योंकि यह फिट है और मैं इसमें फिट और अच्छा महसूस कर रही हूं..यह काफी हल्का है, जो खूबसूरत शादी का परिधान है।”

तहिलियानी ने इस संग्रह के बारे में बताया, “मैं सबकुछ आधुनिक और हल्का बनाना चाहता हूं। मेरा विषय हमेशा सजावटी, तकनीकी, हल्का, उन्नत होता है।”

उन्होंने कहा, “दिसंबर में कार्यक्रम का पहला स्केच बनाया था।”

मंच बड़ी खूबसूरती से सजाया गया था, जिसमें शो की स्क्रीन हल्के नीले रंग के सितारो से सजी थी।

मॉडल बोल्ड लिप कलर के साथ हल्के मेक-अप में थे और उन्होंने डिजाइन के द्वारा बनाए हुए पहनावे पहन रखे थे।

यह कार्यक्रम सात अगस्त को शुरू हुआ था, जो 11 अगस्त तक चलेगा। जिसमें डिजाइनर सुनील वर्मा अपने परिधान संग्रह कोट्योर-अ लव स्टोरी! को पेश करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493