तलाक के बाद शेरिल नहीं बदलेंगी ‘सरनेम’!

लॉस एंजेलिस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका शेरिल फर्नाडीज-वर्सिनी पति जीन-बर्नाड फर्नाडीज-वर्सिनी से तलाक लेने में लगी हुई हैं। ऐसी खबर है कि वह तलाक के बाद भी शायद अपना ‘सरनेम’ नहीं बदलेंगी।

टेलीविजन रियलिटी ‘द एक्स फैक्टर’ की निर्णायक शेरिल शादी से पहले ट्वीडी और कोल सरनेम लगाया करती थीं। उन्होंने जुलाई 2014 में जीन-बर्नाड से शादी कर ली।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, समाचारपत्र ‘द सन’ के अनुसार, शेरिल की कंपनी सीसी कोट्योर लिमिटेड की ओर से फाइल की गई अर्जी में दरख्वास्त की गई है कि सभी कागजी कार्रवाई उनके मौजूदा सरनेम से हो।

माना जा रहा है कि शेरिल अपने सरनेम को लेकर दुविधा में हैं।

एक सूत्र ने समाचारपत्र को बताया, “शेरिल अपने सरनेम में कई दफा बदलाव कर चुकी हैं, लेकिन उनके पिछले तीन सरनेम से बहुत अलग यादें जुड़ी हैं।”

सूत्र ने कहा, “ट्वीडी उनके हमले से संबंधित मामले, कोल सरनेम एश्ले की धोखाधड़ी और उनका नया सरनेम उनकी शादी की असफलता से जुड़ा हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493