तलाक भयावह होता है : सारा जेसिका

लॉस एंजेलिस, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सारा जेसिका पार्कर का कहना है कि तलाक केवल महंगा, बल्कि भयावह भी होता है।

पिछले 19 साल से गायक मैथ्यू ब्रॉडरिक के साथ विवाह बंधन में बंधी सारा (51) टीवी श्रृंखला ‘डिवोर्स’ में नजर आने वाली है, जिसका प्रसारण भारत में 17 अक्टूबर को स्टार वर्ल्ड प्रीमियर एचडी पर होगा।

‘डिवोर्स’ में सारा एक ऐसी महिला के किरदार में नजर आएंगी, जिसने हाल ही में अपने पति से तलाक लेने का फैसला किया है। उनके किरदार का नाम फ्रांसिस है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, सारा ने कहा कि वह फ्रांसिस अपने वास्तविक जीवन के ऐसे मित्रों के संघर्ष में बहुत समानता देखती हैं।

सारा ने समाचार पत्र ‘मेट्रो’ से कहा, “अलगाव महंगा और भयावह है। एक ऐसी महिला का जिक्र करना चाहूंगी, जो मेरे बहुत करीब है और अब तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही है। उसने परिवार के लिए अपना करियर छोड़ दिया, लेकिन अब वह काम करने जा रही है। लेकिन क्या वह बच्चों को सिर्फ अपने ही बलबूते अच्छी परवरिश दे पाएगी? यह बेहद भयानक स्थिति होती है।”

–आईएएनएस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493