इस फिल्मोत्सव में 30 से अधिक देशों और क्षेत्रों की लगभग 100 फिल्में दिखाई जाएंगी। एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर) विषयों पर यह फिल्मोत्सव सर्वप्रथम ताइपे और उसके बाद अन्य प्रमुख शहरों में शुरू होगा, जिसके बाद ताइवान के अन्य दूरदराज क्षेत्रों में इसका शुभारंभ होगा।
फिल्मोत्सव के लिए ‘आई एम माइकल’, ‘ए सिनर इन मक्का’ और ताइवान की फिल्म ‘लीविंग टुगेदर’ शामिल हैं। ‘लीविंग टुगेदर’ एक पोलियो पीड़ित व्यक्ति की कहानी है, जो अपने साथी के साथ मिलकर समलैंगिक विवाह के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ता है।
इस फिल्मोत्सव में ‘स्टोनवॉल’ फिल्म को भी शामिल किया गया है, जो न्यूयॉर्क में 1960 के दशक में समलैंगिक अधिकारों पर हुए प्रदर्शनों के बारे में है।
फिल्मोत्सव के आयोजकों ने इस साल एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बीजिंग, सियोल, यांगून, जकार्ता, मनीला और अन्य शहरों के फिल्मकारों के साथ गठबंधन किया है, जिसका उद्देश्य विभिन्न विचारों, अनुभवों को साझा करना और नए संबंधों का निर्माण करना है।
फिल्मोत्सव के अध्यक्ष जे लिन ने कहा कि यह गठबंधन इसके सदस्यों के लिए एक मंच की तरह काम करता है, ताकि एशिया में एलजीबीटी कार्यक्रमों के लिए संसाधन जुटाए जा सकें और इसे भरसक समर्थन दिया जा सके।
एशिया में नेपाल, फिलीपींस, ताइवान, थाईलैंड, हांगकांग और जापान सर्वाधिक खुले एलजीबीटी समुदाय है।
dharmpath.com dharmpath