चीन के राष्ट्रपति ने ताइवन की कुओमिनतांग (केएमटी) पार्टी की नेता हुंग सियु-चु की अध्यक्षता वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक के दौरान यह बात कही।
शी ने कहा कि सीपीसी और कुओमिनतांग के बीच अब भी कुछ जटिल राजनीतिक असहमतियां हैं और इसे चर्चा के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है। संकल्प और ईमानदारी के साथ इसका हल निकालना संभव होगा।
सीपीसी की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष शी ने कहा, “सीपीसी और कुओमिनतांग ने इस संबंध में चर्चा की है। हमने हमेशा से ही एक-चीन सिद्धांत पर आधारित वार्ता का समर्थन किया है, ताकि ताइवान स्ट्रेट में फैली अशांति समाप्त हो सके और एक शांति समझौता हो सके।”
शी ने कहा कि एक चीन सिद्धांत 1992 में हुई आम सहमति का सार है, जो इस बात को स्पष्ट करता है कि स्ट्रेट के दोनों पक्ष एक ही चीज से जुड़े हैं और वह है चीन।
dharmpath.com dharmpath