ताइवान ने नौल तूफान की चेतावनी जारी की

ताइपे, 10 मई (आईएएनएस)। ताइवान द्वीप में रविवार सुबह नौल तूफान के दस्तक देने के बाद ताइवान ने चेतावनी जारी कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, ताइवान के मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि नौल बाशी चैनल और द्वीप के दक्षिणी-पूर्वी तटीय इलाकों के लिए खतरा बन सकता है।

जारी चेतावनी के मुताबिक, नौल रविवार सुबह आठ बजे ताइवान के केप इलुअनबी में करीब 600 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। इसके 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है।

ताइवान द्वीप के समुद्र तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने व लहरें उठने की आशंका है। अधिकारी ने समुद्र क्रीडा के लिए जाने की योजना बनाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493