ताइवान पार्क अग्निकांड : मृतकों की संख्या 474 हुई

ताइपे,28 जून (आईएएनएस)। ताइवान के न्यू ताइपे शहर के एक पार्क में लगी आग की घटना में मरने वालों की संख्या 474 हो गई है।

पार्क में भारी मात्रा में मौजूद किसी अज्ञात ज्वलनशील पदार्थ में विस्फोट के कारण आग लगी थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बताया कि आग में झुलसे लोगों को न्यू ताइपे शहर और पड़ोसी शहरों ताइपे एवं ताओयुआन के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वाटर पार्क के मुख्य मंच पर शनिवार रात 9.52 बजे आग लगी थी, जहां लोग कलर प्ले एशिया पार्टी में मग्न थे।

न्यू ताइपे शहर में यह अब तक का सबसे बड़ा और भयंकर हादसा माना जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493