चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने कहा कि काओसियंग शहर में सुबह 3.57 बजे (स्थानीय समयानुसार) आए भूकंप में 170 से अधिक लोगों का अभी तक कोई अता-पता नहीं है।
स्थानीय निगरानी अधिकारियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 दर्ज की गई।
ताइनान में आठ इमारतें गिर गईं, जबकि पांच आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
लोगों को मलबे से बाहर निकालने के लिए दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों, एक्सकवेटर व अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया।
अब तक, 172 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें 120 वयस्क व 52 बच्चे हैं।
घटनास्थल पर मौजूद बचावकर्मियों ने कहा कि उन्हें क्षतिग्रस्त इमारतों से बचाओ-बचाओ की आवाजें सुनाई दे रही हैं, लेकिन उनकी जान बचाने के लिए हमें पहले मलबों को अलग करना होगा।
उन्हें इस बात की पक्की जानकारी नहीं हैं कि क्षतिग्रस्त इमारतों में कितने लोग फंसे हैं, क्योंकि चीनी नववर्ष को लेकर घरों में अतिथि भी आए हुए थे।
चेंग नामक एक महिला ने कहा कि उसका भाई, ननद तथा उसकी दो बेटियां अभी भी मलबे में फंसे हैं।
उन्होंने कहा, “उनका मोबाइल फोन काम नहीं कर रहा। लैंडलाइन फोन पर रिंग हो रहा है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है।”
द्वीप के आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी चेन वे-जेन ने कहा कि दमकलकर्मियों के अलावा, 850 सैनिकों को भी बचाव कार्य में लगाया गया है।
चेन ने कहा कि ताइनान का ध्यान बचाव प्रयास पर केंद्रित है।
चीनी नववर्ष को लेकर लोगों के समूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ली केकियांग ने आपदा के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी ताइवान के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) की ओर से कहा गया कि भूकंप 16.7 किलोमीटर गहराई में हुआ। इसका केंद्र पूर्वी-दक्षिणपूर्वी ताईनान में करीब 48 किलोमीटर आगे था।
समाचार चैनल ‘सीएनएन’ के अधिकारियों ने बताया कि ताइनान शहर के योंगकांग जिले में 17 मंजिली एक आवासीय इमारत जमींदोज हो गई। इसके मलबे से 200 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।
आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा कि ताइनान शहर में 150 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भूकंप राजधानी ताइपे में 300 किलोमीटर आगे भी महसूस किया गया और पहले झटके के बाद कई झटके महसूस किए गए।
ताइनान में भूकंप के बाद 1,21,672 घर व कारोबार से संबंधित जगहों में बिजली नहीं है।
ताइवान के राष्ट्रपति मा यिंग-जो ने पीड़ितों को हरसंभव मदद देने का वादा किया है।
मध्य ताइवान में 1999 में आए भूकंप में 2,300 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.6 मापी गई थी।
dharmpath.com dharmpath