ताइवान में जीका के 10वें आयातित मामले की पुष्टि

ताइपे, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। ताइवान के सेंटर फॉर डिसीस एंड कंट्रोल ने रविवार को कहा कि सितंबर के आखिरी में एक टूर ग्रुप के साथ मलेशिया की यात्रा करने वाली एक महिला में जीका वायरस की पुष्टि हुई है।

केंद्र के अनुसार, ताइवान में आयातित जीका का यह 10वां मामला है।

केंद्र ने कहा कि महिला को पांच अक्टूबर को सिर दर्द, चकत्ते और मांसपेशियों में दर्द की समस्या हुई और बुखार आने के एक दिन बाद उसने चिकित्सक से संपर्क किया। महिला को 16 अक्टूबर तक मच्छरों से बचने और खुद को अलग रखने जैसे सुरक्षा उपायों की सलाह दी गई है।

केंद्र ने बताया कि यह महिला मलेशिया में जीका वायरस से संक्रमित हुई थी। स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने 10 अक्टूबर तक महिला के साथ गए समूह के अन्य 71 सदस्यों के स्वास्थ्य पर नजर रखने और रोकथाम के विभिन्न उपायों को लागू किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493