ताइवान में पिछले साल 3,675 आत्महत्याएं हुईं

ताइपे, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बीते साल 3,675 ताइवानी लोगों ने आत्महत्या की। यह 2014 के आंकड़े से 4 फीसदी ज्यादा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य कल्याण विभाग ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस द्वीपीय राष्ट्र में मौत की 10 प्रमुख वजहों में से एक आत्महत्या भी है। आत्महत्या करने वालों में 66 प्रतिशत पुरुष हैं।

इसके लिए विभाग ने ताइवान के राजनीतिक उतार-चढ़ाव और आर्थिक विकास में मंदी को जिम्मेदार ठहराया है।

बीते साल पुरुष और महिलाओं के संयुक्त रूप से आत्महत्या के कारणों में 11वें स्थान पर रही।

इस द्वीप में कैंसर लगातार 34वें साल मौत की प्रमुख वजह में शीर्ष पर रहा, इसके बाद ह्दय रोग, सेरिब्रोवैस्कुलर, न्यूमोनिया और मधुमेह रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493