ताइवान में भूकंप से पूर्वी चीन में रेलगाड़ियां विलंबित

नानचांग रेलेवे ब्यूरो द्वार प्रशासित शियामेन व फुजोउ के बीच संचालित जी1654, जी6474 व डी2347 रेलगाड़ियां 30 मिनट विलंब से चल रही हैं, जबकि बाकी रेलगाड़ियां अपने समयानुसार चल रही हैं।

पारंपरिक चीनी नववर्ष के दो दिन पहले दक्षिणी ताइवान में आए इस भूकंप में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक नवजात शिशु भी शामिल है, जबकि 462 लोग घायल हुए हैं।

चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्‍स सेंटर के मुताबिक, काओहसियंग शहर में 6.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई में था। स्थानीय निगरानी अधिकारियों के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.4 दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493