ताजमहल ने एफिल टावर को दी नववर्ष की बधाई

लंदन, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टॉवर भी इस सप्ताह पहली बार माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शामिल हो गया है।

इस मौके पर ताजमहल और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी ने 126 साल पुरान स्मारक को नए साल की बधाई दी।

अंग्रेजी समाचार पत्र ‘टेलीग्राफ’ में सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, स्टैचू ऑफ लिबर्टी ने ट्वीट किया, “ट्विटर में स्वागत है मेरी बहन।”

इसी तरह मुगल वास्तुकला के सबसे प्रसिद्ध उदाहरण व यूनेस्को के विरासत स्थलों में से एक ताजमहल की तरफ से भी ट्विटर पर एफिल टावर का स्वागत किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने एफिल टावर के संबंध में खबरों, ऐतिहासिक तथ्यों तथा व्यावहारिक जानकारी साझा करने के लिए ट्विटर अकाउंट खोलने का फैसला लिया।

प्रतिवर्ष दुनियाभर से करीब सात लाख से अधिक दर्शक एफिल टावर को देखने आते हैं। इसके फेसबुक पेज पर करीब 17 लाख प्रशंसक हैं।

सोमवार को ही टावर के ट्विटर पर 18,300 फॉलोअर जुड़ गए।

विश्व के सबसे बड़े संग्राहलयों में से एक द लूव्र ने भी ट्विटर पर एफिल टावर का स्वागत किया।

पेरिस में 1889 में निर्मित एफिल टॉवर वैश्विक तौर पर फ्रांस का सांस्कृतिक प्रतीक बन गया। यह 1,063 फुट ऊंचा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493