तापसी की अगली तेलुगू फिल्म ‘नीवेवारू’

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू की आगामी तेलुगू फिल्म का नाम ‘नीवेवारू’ है।

तापसी ने गुरुवार को ट्विटर पर घोषणा करते हुए कहा, “मेरी अगली तेलुगू फिल्म का नाम ‘नीवेवारू’ है।”

फिल्म की निर्देशक और सहनिर्माता कोना वेंकट हैं। फिल्म में आदि पिनेसेट्टी और रीतिका सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

निन्नू कोरी पर कोना वेंकट के साथ काम कर चुके अभिनेता नानी ने फिल्म का शीर्षक लोगो पोस्ट किया।

नानी ने ट्वीट किया, “यह ‘नीवेवारू’ है। मैं अपने प्रिय अरुण आदि की अगली फिल्म की घोषणा करते हुए खुश हूं और कोना वेंकट, गारू, तापसी, रीतिका को शुभकामनाएं देता हूं।”

तापसी तेलुगू सिनेमा में भी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने 2010 में तेलुगू फिल्म ‘झुम्मंडी नादम’ से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया था, इसके बाद उन्होंने इसी भाषा में ‘सहसम’, ‘दोंगाता’, ‘द गाजी अटैक’, ‘गुंडेल्लो गोडारी’ और ‘मोगुडू’ फिल्मों में भी अभिनय किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493