तापसी दक्षिण भारतीय फिल्मी हस्तियों को दिखाएंगी ‘पिंक’

हैदराबाद, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अपनी फिल्म ‘पिंक’ रिलीज होने का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू गुरुवार को दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन करेंगी।

तेलुगू फिल्म ‘जुम्मान्दी नादम’ से साल 2010 में अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाली इस अभिनेत्री ने ‘मि.परफेक्ट’ और ‘शैडो’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

तापसी ने अपने बयान में कहा, “तेलुगू फिल्म जगत से मैंने शुरुआत की और मैं उन्हें व अपने करियर में उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती। ‘पिंक’ न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण होने के कारण मैं चाहती हूं कि मेरे सहयोगी मेरे साथ इस फिल्म को देखें ताकि पसंद आने पर वे इसके संदेश का प्रसार कर सकें।”

अभिनेत्री अपने सहयोगियों के साथ फिल्म देखने को लेकर उत्साहित हैं।

अनिरुद्ध चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं।

तापसी की अगली बड़ी रिलीज होने वाली तेलुगू फिल्म ‘गाजी’ है, जिसे हिंदी में भी फिल्माया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493