तापसी ने ‘गेम ओवर’ की शूटिंग पूरी की

चेन्नई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म ‘गेम ओवर’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

चेन्नई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म ‘गेम ओवर’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

तापसी ने सोमवार को फिल्म के कलाकारों और टीम के साथ तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, “इस बेहतरीन पटकथा की शूटिंग का लंबा थकाऊ, लेकिन समृद्ध अनुभव पूरा हुआ। कुछ खूबसूरत यादें चाहे वह व्हीलचेयर पर बैठना हो या फ्रैक्चर जो मुझे कभी नहीं हुआ या पूरी यूनीट को लूडो खेलने का आदि बनाना।”

31 वर्षीया अभिनेत्री का कहना है कि ‘गेम ओवर’ सभी पर दीर्घस्थायी प्रभाव छोड़ेगी।

यह फिल्म अश्विन सरवानन द्वारा निर्देशित है, जो इससे पहले माया में अभिनेता नयनथारा के साथ काम कर चुके हैं।

‘मनमर्जियां’ में नजर आ चुकीं तापसी ‘तड़का’ और ‘बदला’ में भी काम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493