तारंदाजी : कांस्य के साथ भारत का अभियान समाप्त

मेडेलिन (कोलंबिया), 14 सितम्बर (आईएएनएस)। तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में भारतीय टीम का अभियान एक कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ।

भारत के पुरुष कंपाउंड टीम तीसरे स्थान पर रही।

भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में कोलम्बिया को 231-227 के अंतर से हराया था। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत को इटली के हाथों 229-233 से हार मिली।

भारतीय टीम में शामिल सर्वेश पारीक, संदीप कुमार और इसियाह राजेंद्र सनम ने कांस्य पदक मुकाबले में रविवार को अपने से उच्च वरीय वेनेजुएला की टीम को 231-222 से मात दी।

तीरंदाजी विश्व कप के कंपाउंड मिश्रित वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय जोड़ी सर्वेश और त्रिशा देब अमेरिका की लेक्सी कैलर और रेयो विल्डे की जोड़ी से 150-156 से हार गए।

तीरंदाजी विश्व कप प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और भारत की झोली में सिर्फ एक कांस्य पदक ही आ पाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493