तालिबान आतंकवादियों का कारागार पर हमला, 350 कैदी फरार

काबुल, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवादियों ने सोमवार को गजनी प्रांत में एक जेल पर हमला कर 350 से ज्यादा कैदियों को मुक्त करा लिया।

समाचारपत्र ‘डॉन’ की रपट के अनुसार, गजनी के उप प्रांतीय गर्वनर मोहम्म अली अहमदी ने बताया, “सुबह-सुबह किए गए इस हमले में चार पुलिसकर्मियों की जान चली गई और सात अन्य घायल हो गए। वहीं, तीन आतंकवादी भी मारे गए हैं।”

अहमदी ने बताया, “सेना की पोशाक में आए आतंकवादियों ने कैदियों को मुक्त कराने के लिए नियोजित तरीके से हमला किया।”

अहमदी ने कहा कि हमले की शुरुआत एक आत्मघाती हमलावर द्वारा स्वयं को उड़ाने से हुई, जिसके बाद अन्य आतंकवादी कारागार परिसर के अंदर घुस आए।

तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मीडिया को एक ईमेल कर हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493