काबुल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन तालिबान ने पाकिस्तान में कई अफगानी नागरिकों की हत्याओं की निंदा की है।
‘खामा प्रेस’ की शनिवार की रपट के मुताबिक, तालिबान ने कहा है कि मारे गए लोग मौलवी थे।
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद के मुताबिक, खबर पख्तूनख्वा प्रांत के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ दिनों में कम से कम तीन मौलवियों की हत्या की जा चुकी है।
मृतकों की पहचान मौलवी हजरत साहिब, मोहम्मद हनाफी और कारी सैयद मुराद के रूप में की गई है।
मुजाहिद ने इन हत्याओं को ‘कायराना’ बताते हुए कहा कि वे शरणार्थी थे। मुजाहिद ने साथ ही पाकिस्तानी प्रशासन से देश में मौलवियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की।
अब तक किसी संगठन ने हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है।
यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान में तालिबान से जुड़े लोगों की हत्या की गई है।
इससे पहले अफगान अधिकारियों ने कहा था कि तालिबान संगठन नेतृत्व और साथ ही हक्कानी नेटवर्क नेतृत्व पेशावर और क्वे टा शहरों में मौजूद हैं।
dharmpath.com dharmpath