तालिबान ने मावलावी को मंसूर का उत्तराधिकारी घोषित किया (लीड-1)

काबुल, 25 मई (आईएएनएस)। अफगान तालिबान ने बुधवार को पहली बार अपने सरगना मुल्ला मंसूर के पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने की पुष्टि करते हुए मावलावी हैबतुल्ला अखुंदजादा को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।

मुल्ला मंसूर बीते शनिवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मारा गया था।

‘खामा प्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान ने एक ऑनलाइन बयान में पहली बार मुल्ला मंसूर के माने जाने की बात कबूली और मावलावी को उसका उत्तराधिकारी नियुक्त किया। मावलावी को सर्वसम्मति से चुना गया है।

बयान में कहा गया कि हक्कानी आतंकवादी नेटवर्क के सरगना सिराजुद्दीन हक्कानी व मरहूम तालिबान प्रमुख मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला याकूब को समूह का उप प्रमुख बनाया गया है।

तालिबान के नेतृत्व परिषद ने मुल्ला मंसूर पर हुए हवाई हमले के अगले दिन ही उसके उत्तराधिकारी की नियुक्ति से संबंधित बातचीत शुरू कर दी थी।

पूर्व में रिपोर्टों में ऐसा अनुमान लगाया गया था कि हक्कानी व मुल्ला याकूब मुल्ला मंसूर के उत्तराधिकारी हो सकते हैं।

तालिबान की ओर से मंगलवार को कहा गया था कि मुल्ला मंसूर की मौत से इस समूह के विद्रोह या बलवे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सबसे पहले अमेरिका के रक्षा विभाग ने मुल्ला मंसूर पर हुए हमले की सूचना दी थी, लेकिन उसके मारे जाने की पुष्टि बाद में नेशनल डायरेक्ट्रेट ऑफ सिक्योरिटी सहित अफगानिस्तान के सुरक्षा संस्थानों ने की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493