तालिबान से शहर छुड़ाने में जुटे अफगान सुरक्षाबल

काबुल, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में मंगलवार को सुरक्षाबलों व तालिबान आतंकवादियों के बीच भीषण झड़पें हुई। आतंकवादियों ने शहर पर एक दिन पहले कब्जा कर लिया था, जिसपर दोबारा नियंत्रण करने को लेकर ये झड़पें हुईं।

खामा प्रेस की एक रपट के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस शहर के कई इलाकों से आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया, लेकिन वे अभी भी पूरे शहर पर नियंत्रण नहीं कर पाए हैं।

आंतरिक व रक्षा मंत्रालय ने अलग-अलग बयानों में हालांकि विश्वास जताया है कि शहर को जल्द ही आतंकवादियों से मुक्त करा लिया जाएगा।

अफगान सेना के उप प्रमुख जनरल मुराद अली ने कहा कि नागरिकों को हानि से बचाने के लिए पिछले दिनों अफगान सुरक्षा बल कुंदुंज शहर में पीछे हट गए थे।

उन्होंने कहा कि अफगान सुरक्षाबल पूरी ताकत से हमला नहीं कर सकते, क्योंकि तालिबान ने घरों व बाजारों में आड़ ले रखी है।

तालिबान ने कुंदुंज शहर पर सोमवार सुबह सुनियोजित ढंग से हमला किया और शाम तक उन्होंने शहर के कई हिस्सों को नियंत्रण में ले लिया।

रपट के मुताबिक, शहर को नियंत्रण में लेने के बाद तालिबान ने जेल से कई आतंकवादियों सहित सैकड़ों कैदियों को रिहा कर दिया।

साल 2001 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता से बेदखल होने के बाद कुंदुंज पहला प्रांत है, जिसपर आतंकवादियों ने कब्जा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493