तालिबान हमले में 14 अफगान सैनिक मारे गए

हेरात (अफगानिस्तान), 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। तालिबान आतंकियों ने हेरात प्रांत में रात को सेना के एक शिविर पर हमला किया, जिसमें कम से कम 14 अफगान सैनिक मारे गए।

हेरात (अफगानिस्तान), 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। तालिबान आतंकियों ने हेरात प्रांत में रात को सेना के एक शिविर पर हमला किया, जिसमें कम से कम 14 अफगान सैनिक मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा, “सैकड़ों की संख्या में तालिबान आतंकियों ने शिनदांद जिले के चेशमा इलाके में सेना के एक शिवर पर हमला किया और उसे तहस-नहस कर दिया।”

अधिकारी ने कहा कि अशांत जिले में हमले के बाद आतंकियों ने 20 सैन्यकर्मियों को हथियारों और गोला-बारूद के साथ अपने कब्जे में ले लिया और वे उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले गए।

अधिकारी ने कहा कि आतंकियों की तरफ भी हताहत हुए हैं, लेकिन इस बारे में उसने कोई सही आंकड़ा नहीं दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493