तालिबान हमले में 4 अफगान पुलिसकर्मियों की मौत

गारदेज (अफगानिस्तान), 27 मई (आईएएनएस)। तालिबान द्वारा पाकिता प्रांत में स्थित एक सुरक्षा चेकप्वाइंट पर किए गए हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गए।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता सरदार वाली ताबासोम ने कहा कि आतंकवादियों ने रविवार रात को डांड पाटन जिले में स्थित सैफुल्लाह चेकप्वाइंट पर हमला कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक घायल पुलिसकर्मी को सोमवार सुबह अस्पताल में दाखिल किया गया।

एक अलग घटना में दो पुलिसकर्मी उस समय घायल हो गए जब तालिबान आतंकवादियों ने काबुल से 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित गारदेज शहर के बाहरी इलाके में उन पर हमला कर दिया।

इस हमलों में दो अतंकवादियों के भी मारे जाने की पुष्टि हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493