ताशकंद चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंचे भाम्बरी

ताशकंद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष एकल खिलाड़ी युकी भाम्बरी यहां जारी 125, 000 डॉलर इनामी ताशकंद चैलेंजर एटीपी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए।

युकी ने गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के जान सैटलाल को 6-3, 6-4 से हराया।

इस जीत के साथ युकी अब एकल रैंकिंग के शीर्ष-100 में पहुंच जाएंगे। इस समय वह 105वें वरीय खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493