ताहिर ‘फोर्स 2’ में अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ से उत्साहित

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘फोर्स 2’ में खलनायक की भूमिका निभा रहे अभिनेता ताहिर राज भसीन का कहना है कि वह फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

ताहिर ने आईएएनएस से कहा, “मैं भाग्य और नियति में बहुत विश्वास रखता हूं। मुंबई में आप चीजों को नहीं चुनते बल्कि चीजें आपका चुनाव करती हैं। मैं मुझे अच्छी फिल्में मिलने की वजह से किस्मत वाला हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अभिनय देव और जॉन अब्राहम के साथ काम कर रहा हूं और ये बड़े नाम हैं। अभिनय देव फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने ‘देली बेली’ फिल्म और ’24’ धारवाहिक का निर्देशन किया है।”

उन्होंने बताया कि फिल्म में वह खलनायक बने हैं।

ताहिर ‘मर्दानी’ के बाद ‘फोर्स 2’ में एक बार फिर खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। ‘मर्दानी’ फिल्म के उनके किरदार की समीक्षकों और प्रशंसकों ने सराहना की थी।

‘फोर्स 2’ में सोनाक्षी सिन्हा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493