रियो डी जनेरियो, 27 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के फुटबाल क्लब तिआनजिन कुआनजियान की नजर ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर एलेक्जेंडर पाटो पर है।
तिआनजिन क्लब ने विलारियल के खिलाड़ी पाटो के साथ करार के कथित तौर पर प्रस्ताव की तैयारी कर रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 27 वर्षीय पाटो ने पिछले साल जुलाई में कोरिंथियंस से विलारियल में शामिल होने के बाद इस क्लब में नियमित रूप से बने रहने के लिए काफी जद्दोजहद की है।
तिआनजिन क्लब के कोच फाबियो कनावारो को पाटो का प्रशंसक माना जा रहा है। विलारियल के साथ पाटो का करार 2020 तक रहेगा।
चीनी क्लब तिआनजिन के पास ब्राजील के स्ट्राइकर लुइस फाबियानो और गियुवानो हैं।
dharmpath.com dharmpath