इसके साथ ही पानी में सोडियम सायनाइड की भी मात्रा मिली है लेकिन पिछले दिन की तुलना में इसका स्तर काफी कम है। एसओए के मुताबिक, ये नतीजे सोमवार की जांच रपटों पर आधारित हैं।
गौरतलब है कि 12 अगस्त को तिआनजिन के एक गोदाम में दो विस्फोट हुए थे। इस गोदाम में हजारों टन की मात्रा में विषाक्त रसायन रखे हुए थे। इस घटना में 114 लोगों की मौत हो गई और 57 लापता हैं। 692 घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath