चीन के संचार एवं परिवहन संघ की एक इकाई क्रूज एंड याट इंडस्ट्री के उप प्रमुख झेंग वेहांग ने कहा कि चीन की एचएनए क्रूज कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित ‘हेना क्रूज’ शुक्रवार को अपराह्न 4.30 बजे तिआनजिन बंदरगाह पहुंच जाएगा। इन विस्फोटों के बाद हेना पहला पर्यटन जहाज होगा, जो बंदरगाह पर पहुंचेगा।
यह जहाज शनिवार को रात्रि 11.59 बजे बंदरगाह से प्रस्थान करेगा। इसके समय में किसी तरह के बदलाव की योजना नहीं है।
रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का एक अन्य पर्यटन जहाज ‘मैरिनर ऑफ द सीज’ जापान की पांच दिवसीय यात्रा के बाद शनिवार को बंदरगाह पर पहुंचेगा। इसमें 3,200 पर्यटक सवार हैं।
रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल के एक सदस्य हू यानफे ने कहा कि कंपनी को बंदरगाह पर किसी तरह की परेशानी होने की उम्मीद नहीं है। लेकिन बंदरगाह पर पर्यटकों के उतरने के बाद नए प्रबंध किए गए हैं।
कोस्टा पर्यटन जहाजों ने भी कहा है कि तिआनजिन में 17 अगस्त को ‘क्रूज अटलांटा’ के आने का समय भी निर्धारित है और इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
dharmpath.com dharmpath