स्टेट काउंसिल ने शुक्रवार को एक आपात नोटिस जारी किया, जिसमें सभी स्तरों पर सरकार से खतरनाक रसायनों व विस्फोटकों की सुरक्षा के प्रबंधन को मजबूत करने, इन सामग्रियों तक औद्योगिक परियोजनाओं की पहुंच पर कड़ाई से नियंत्रण करने तथा अत्यंत जहरीले पदार्थो जैसे सायनाइड व ज्वलनशील पदार्थो के लिए विशेष विनियामक उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा है।
कैबिनेट ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर सरकार से इन दो भीषण विस्फोटों से सीख लेने व अवैध गतिविधियों को कड़ाई से कुचलने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार रात गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में 21 दमकलकर्मियों सहित 56 लोगों की मौत हो गई, जबकि 721 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 25 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के कारणों की जांच जारी है।
यह गोदाम तिआनजिन डोंगजिआंग पोर्ट रूई हई इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स कंपनी लिमिटेड की थी, जिसकी स्थापना सन् 2011 में हुई थी और यह खतरनाक सामग्रियों के कंटेनर का भंडारण व वितरण केंद्र था।
dharmpath.com dharmpath