तिआनजिन विस्फोट में मृतकों की संख्या 145 हुई

बीजिंग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के तिआनजिन में खतरनाक रसायनों के एक गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 145 हो गई। मीडिया की एक रपट से यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, कम से कम 28 लोग अभी भी लापता हैं।

88 दमकलकर्मियों, नौ पुलिसकर्मियों तथा 48 अन्य सहित सभी मृतकों की पहचान हो गई है। लापता लोगों में 16 दमकलकर्मी, दो पुलिसकर्मी तथा 10 अन्य शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि चीन के तिआनजिन में खतरनाक रसायनों के एक गोदाम में 12 अगस्त को रात 11.30 बजे के आसपास दोहरा विस्फोट हुआ था। गोदाम में 700 टन सोडियम सायनाइड जैसे खतरनाक रसायन का भी भंडारण किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493