प्रशासन के मुताबिक मृतकों में 95 दमकलकर्मी, 11 पुलिसकर्मी और 53 अन्य लोग हैं। लापता लोगों में नौ दमकलकर्मी और पांच अन्य हैं।
तिआनजिन के एक गोदाम में 12 अगस्त की रात लगभग 11.30 बजे दो विस्फोट हुए। इस गोदाम में बड़ी मात्रा में विषाक्त रसायन रखे हुए थे, जिसमें 700 टन सोडियम सायनाइड भी था।
विस्फोट में घायल 100 के करीब लोगों का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गौरतलब है कि रविवार को वायु में प्रदूषकों की अत्यधिक मात्रा नहीं पाई गई लेकिन पानी के नमूनों की जांच में सायनाइड की मात्रा मिली है।
विस्फोट स्थल बिन्हाई न्यू एरिया में स्थित 300 से अधिक प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल सोमवार से नए सत्र के लिए खुल गए तथा विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त हुए 16 किंडरगार्टेन एवं विद्यालयों की मरम्मत पूरी कर ली गई है।
dharmpath.com dharmpath