तिआनजिन विस्फोट में मृतकों की संख्या 163 हुई

हादसे में 96 दमकलकर्मियों, 11 पुलिसकर्मियों तथा 56 अन्य सहित सभी मृतकों की पहचान हो गई है। लापता लोगों में 8 दमकलकर्मी, तथा 12 नागरिक शामिल हैं।

वहीं, हादसे में घायल सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

उल्लेखनीय है कि चीन के तिआनजिन में खतरनाक रसायनों के एक गोदाम में 12 अगस्त को रात 11.30 बजे के आसपास दोहरा विस्फोट हुआ था। गोदाम में 700 टन सोडियम सायनाइड सहित भारी मात्रा में खतरनाक रसायनों का संग्रह किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493