तिएन-मेन चौक पर फूलों से बनी ‘ग्रेट वॉल’

चीन में प्रतिवर्ष एक अक्टूबर को राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। पुष्प सज्जा राष्ट्रीय दिवस की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस साल हालांकि तिएन-मेन चौक पर यह पुष्प सज्जा राष्ट्रीय दिवस से पहले ही की जा रही है, जो पर्यटकों के आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र भी है। इस साल राष्ट्रीय दिवस से पहले पुष्प सज्जा की एक अहम वजह द्वितीय विश्वयुद्ध की समापन की 70वीं वर्षगांठ पर मनाया जाने वाला कार्यक्रम है।

बीजिंग म्यूनिसिपल ब्यूरो ऑफ लैंडस्केप एंड फोरेस्ट्री (बीएमबीएलएफ) ने मंगलवार को कहा कि ‘ग्रेट वॉल’ देश की रक्षा के लिए चीनी लोगों के साहस का प्रतीक है, जो द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति पर हो रहे स्मरणोत्सव कार्यक्रम के लिहाज से एकदम सटीक है।

बीएमबीएलएफ प्रचार कार्यालय के प्रमुख वू झियोंग ने कहा, “वे चीन के शानदार मानव निर्मित अजूबों को प्रदर्शित करेंगे।” फूलों से बने द ग्रेट वॉल के अलावा द्वितीय विश्वयुद्ध के विषय पर अन्य आठ पुष्पवाटिकाओं को भी डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही चांगान एवेन्यू के साथ चीनी लोगों के दैनिक जीवन को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

वू ने कहा कि सुरक्षा और मितव्ययिता कारणों से पिछले कुछ वर्षो की तुलना में ये पुष्पवाटिकाएं उतनी लंबी नहीं होंगी। वू ने बताया कि सजावट का कार्य जारी है। इन्हें सही आकार देने के लिए 3डी छपाई का इस्तेमाल किया गया है।

चीन ने द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति की 70वीं बरसी पर कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है, जिसमें बीजिंग में तीन सितंबर को होने वाली सैन्य परेड भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493