ल्हासा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पुरातत्वविदों ने सोमवार को दक्षिण-पश्चिम चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में खुदाई के दौरान करीब 3,000 वर्ष पुरानी कब्रें पाए जाने की घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण संस्थान के पुरातत्वविद् शाका वांगदुई ने बताया कि आली में जांडा काउंटी से 10 किलोमीटर दूर नौ कब्रें मिली हैं।
संस्थान ने शांक्सी प्रांतीय पुरातत्व संस्थान के साथ मिलकर जुलाई से अगस्त 2017 तक सांगदा घाटी में इन खंडहरों की खुदाई की थी।
कार्बन डेटिंग के आधार पर यह निर्धारित किया गया है कि कब्रें दो समूहों में थीं। पहला समूह लगभग 3,000 से 3,500 साल पुराना और दूसरा समूह लगभग 2,100 से 2,300 वर्ष पुराना है।
कब्रों से पत्थर, मिट्टी के बरतन और हड्डियां और घंटियां मिली हैं।
dharmpath.com dharmpath