तिब्बत : शुरुआती 8 महीनों में 140 लाख पर्यटक

ल्हासा, 27 सितंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2015 के पहले आठ महीनों में तिब्बत ने 1 करोड़ 43 लाख पर्यटकों की मेजबानी की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की तिब्बत के पर्यटन विकास आयोग के हवाले से प्राप्त खबर के मुताबिक, इससे 30 अरब पर्यटन राजस्व की प्राप्ति हुई है। पर्यटन तिब्बत का अहम उद्योग है, जिससे क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद का 20 फीसदी प्राप्त होता है।

मई से अक्टूबर की अवधि तिब्बत में पर्यटन के लिहाज से सबसे उपयुक्त समय है। 1 अक्टूबर से शुरु हो रहे एक सप्ताह के राष्ट्रीय दिवस अवकाश के दौरान भारी संख्या में पर्यटकों के आगमन का अनुमान है।

सोमवार से बुधवार के बीच तिब्बत अपने द्वितीय पर्यटन और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन करेगा, जिसमें भारत, नेपाल और चीन की कंपनियां शामिल होंगी।

इस साल तिब्बत में 1 करोड़ 70 लाख पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493