बीजिंग, 9 जनवरी – चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में ‘शौचालय क्रांति’ को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। अभी तक पूरे तिब्बत में 1909 शौचालय बनाए जा चुके हैं। पूर्व निश्चित निर्माण कार्य बुनियादी तौर पर पूरा हो चुका है। इधर के सालों में तिब्बत में ‘शौचालय क्रांति’ को आधारभूत परियोजना, सभ्य परियोजना और जनजीवन परियोजना के रूप में सक्रिय रूप से कार्यान्वयन किया जाता है। इससे न केवल नागरिकों को सुविधा मिली है, बल्कि शहर की छवि भी उन्नत हुई है।
‘हाल के वर्षो में ल्हासा में सार्वजनिक शौचालयों में बड़ा परिवर्तन आया है, जिनका पर्यावरण बेहतर हो रहा है।” ल्हासा शहर में सुप्रसिद्ध वाणिज्यिक बाख्वोर सड़क पर एक सार्वजनिक शौचालय की सफाई करने वाले फिंगत्सो यांगचिन ने यह बात कही। उसे सार्वजनिक शौचालय की सफाई करते हुए 20 साल हो चुके हैं।
फिंगत्सो यांगचिन के मुताबिक, रोज सफाई करने वाले मजदूर नियमित समय पर शौचालय में कीटाणुशोधन औषधि के पानी का छिड़काव करते हैं, और तिब्बती अगरबत्ती जलाकर बदबू भगाते हैं। वास्तविक स्थिति के अनुसार, हर पांच मिनट पर सफाई की जाती है, ताकि सार्वजनिक शौचालय की स्वच्छता बरकरार रखी जा सके।
dharmpath.com dharmpath