तिरुवनंतपुरम टी-20 : बारिश के बाद मैच शुरू, न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

तिरुवनंतपुरम, 7 नवंबर (आईएएनएस)। तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में मंगलवार को न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बारिश और मैदान गीला होने के कारण टॉस में देरी हुई।

मैच से पहले बारिश आ गई थी और इसी कारण मैदान गिला होने के कारण टॉस समय पर नहीं हो सका। लेकिन बीच में बारिश ने एक बार फिर दस्तक दी जिससे मैच और देरी से शुरू हुआ।

मैच में देरी के कारण ओवरों की संख्या घटाकर आठ कर दी गई है। चार गेंदबाज दो ओवर फेंक सकते हैं।

किवी टीम ने इस मैच में एक बदलाव किया है। एडम मिलने के स्थान पर टिम साउदी को अंतिम एकादश में जगह दी है। वहीं भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल के स्थान पर मनीष पांडे और कुलदीप यादव को टीम में चुना है।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), हेनरी निकोलस, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बाउल्ट और ईश सोढ़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493