चेन्नई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मलयाली फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल तीन दशक बाद अपने पैतृक घर पहुंचे और अतीत की यादों में खो गए।
मोहनलाल ने शनिवार को ट्वीट किया, “32 साल बाद इलानथूर पुन्नाक्कल में अपने पैतृक घर में वापसी। बरामदे में बैठा तो जैसे अतीत की यादें ताजा हो गईं।”
उन्होंने फिल्म निर्देशक बी. उन्नीकृष्णनन की तस्वीर भी साझा की।
मोहनलाल अभी उन्नीकृष्णनन की आगामी मलयाली फिल्म ‘विलेन’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें विशाल और राशी खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मंजू वेरियर मुख्य किरदार निभा रही हैं।
मोहनलाल और उन्नीकृष्णनन की साथ में यह चौथी फिल्म है।
‘विलेन’ फिल्म से मोहनलाल और पीटर हेन दोबारा साथ आएंगे। इससे पहले पीटर ने सफल मलयाली फिल्म ‘पुलिमुरूगन’ के लिए स्टंट (एक्शन सीन्स) को कोरियोग्राफ किया था।
इस फिल्म के लिए मोहनलाल ने अपना काफी वजन घटाया है।
dharmpath.com dharmpath