सिलिगुड़ी, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की एकमात्र तीन देशीय टीडीएस (टाइम, स्पीड एंड डिस्टेंस) रैली-विश्व बांग्ला प्रजेंट्स जेके टायर हिमालय ड्राइव 6 का यहां शुक्रवार को फ्लैगऑफ होगा। पांच दिनों तक चलने वाली यह 1650 किलोमीटर की रैली दूरास और दार्जिलिंग हिल्स (उत्तर बंगाल) और भूटान तथा नेपाल के सुरम्य रास्तों से होकर गुजरेगी।
पश्चिम बंगाल पर्यटन के सहयोग से आयोजित होने वाली अपने तरह की अकेली रैली का उद्देश्य उत्तर बंगाल, भूटान तथा नेपाल के सटते भूभागों में मोटरस्पोर्ट्स तथा यहां पर्यटन के प्रचूर साधनों को प्रोमोट करना है। इसके अलावा इस रैली का उद्देश्य लोगो को लोगों से जोड़ना और इन इलाकों के बीच पर्यटन सम्बंधी आदान-प्रदान बढ़ाना है।
विश्व बांग्ला जेके टायर हिमालयन ड्राइव 6 दूसरी टीडीएस रैलियों से अलग है क्योंकि इसमें विभिन्न प्रकार के इलाकों को शामिल किया गया है। इन इलाकों में पहाड़ी, नदी के किनारे, कीचड़ की सड़कें, जंगल की सड़केंशामिल हैं। यह खड़ी ढ़ालों से होकर गुजरेगी और प्रतिभागियों को न केवल कठिन चुनौती पेश करेगी बल्कि उनको और साथ ही दर्शकों के लिए बहुत रोमांच की पेशकश करेगी।
देश भर से 100 से अधिक रैली चालक इसमें हिस्सा ले रहे हैं और वे शुक्रवार को सिलिगुड़ी से विदा होंगे। अंतिम दिन वे दार्जिलिंग पहुंचेंगे, जहां रैली का समापन होगा। इस रैली का पुरस्कार वितरण समारोह 28 फरवरी को यहीं होगा।
यह रैली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस विजन का नतीजा है, जिसके तहत वह बंगाल को उसके सीमावर्ती देशों से जोड़ना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि यहां के लोग अपने पड़ोसियों को बखूबी पहचानें।
dharmpath.com dharmpath