तीन विदेशी पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट फतह किया

काठमांडू, 12 मई (आईएएनएस)। तीन विदेशी पर्वतारोही गुरुवार को दो वर्षो के अंतराल के बाद दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर, माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने में सफल रहे।

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि ब्रिटेन के पर्वतारोही केंटन कूल और रॉबर्ट रिचर्ड लुकास गुरुवार सुबह 8.20 बजे दो नेपाली शेरपा के साथ माउंट एवरेस्ट की 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे।

इन दोनों के चोटी पर पहुंचने के कुछ मिनट बाद ही मेक्सिको के पर्वतारोही डेविड लियाओनो गोंजालेज ने भी एक शेरपा के साथ यह चोटी फतह की।

नेपाल में अप्रैल 2014 में हिमस्खलन में 16 शेरपाओं की मौत के बाद उस साल एवरेस्ट की सभी यात्राएं रद्द कर दी गई थीं। अप्रैल 2015 में भूकंप के बाद हुए जबर्दस्त हिस्खलन में 19 पर्वतारोही मारे गए थे, जिसके बाद भी पर्वतारोहियों को एवरेस्ट जाने से रोक दिया गया था।

बुधवार सुबह नौ शेरपा एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ाई वाली रस्सी लगाने के लिए चोटी पर पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493