‘तीफा इन ट्रबल’ की सफलता से खुश हूं : अली जफर

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी गायक व अभिनेता अली जफर पाकिस्तानी सिनेमा में अपनी पहली फिल्म ‘तीफा इन ट्रबल’ की सफलता से खुश हैं। जफर का कहना है कि यह सभी के लिए उपलब्धि है।

अली रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म के अभिनेता, निर्माता, गायक व लेखक हैं। यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज हुई।

अली ने आईएएनएस से कहा, “यह अभूतपूर्व उपलब्धि सिर्फ हमारे लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए जश्न मनाने के लिए हैं।”

अली जफर ने अपने होम प्रोडक्शन के अंतर्राष्ट्रीय थिएटर वितरण के लिए वाईआरएफ के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म ने अपनी शुरुआत में 2.25 करोड़ रुपये घरेलू बाजार में संग्रह किए है।

इस फिल्म में उनकी पत्नी आयशा फजली सह-निर्माता व भाई दानयाल जफर सह लेखक हैं।

अली जफर ‘तेरे बिन लादेन’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493