मेडेलिन (कोलंबिया), 11 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय तीरंदाज स्वाति डुडवाल तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार गईं।
स्वाति को कंपाउंड महिला एकल वर्ग में मेक्सिको की एना क्रिस्टिना जुआरेज ने 139-136 के अंतर से मात दी।
इसी टूर्नामेंट में जयालक्ष्मी सरिकोंडा गुरुवार को तीसरे दौर में अपनी प्रतिद्वंद्वि अमेरिका की पेग पियर्स से 142-138 से हार गईं।
टूर्नामेंट के रिकर्व महिला एकल वर्ग में सतबीर कौर और प्रनिथा वर्धनेनी तीसरे दौर में प्रवेश करने के बाद हार गईं। जहां सतबीर को होंग सुनाम ने 0-6 से मात दी वहीं प्रनिथा को चेन-येंग के हाथों 2-6 से हार झेलनी पड़ी।
तीरंदाजी विश्व कप के पुरुष रिकर्व वर्ग में भारतीय पुरुषों को भी हार का सामना करना पड़ा।
रिकर्व पुरुष एकल वर्ग में जहां अतुल वर्मा और धनिराम बासुमतारी चौथे दौर में कदम रखने में नाकाम रहे वहीं कंपाउंड पुरुष एकल वर्ग में भी सर्वेश पारेख तीसरे चरण का मुकाबला केमिलो आंद्रेस काडरेना के हाथों 143-146 से हार गए।
dharmpath.com dharmpath