तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए सोढ़ी की कीवी टीम में वापसीॅॅ

हेमिल्टन, 3 फरवरी (आईएएनएस)। लेग स्पिनर इश सोढ़ी को आस्ट्रेलिया के साथ रविवार को सिडन पार्क मैदान पर होने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि सोढ़ी का चयन आयोजन स्थल के हालात को ध्यान में रखकर किया गया है।

लार्सन ने कहा कि सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल का तीसरे मैच में खेलना अभी भी तय नहीं है।

इस स्थिति में आस्ट्रेलिया में जन्मे मध्य क्रम के बल्लेबाज डीन ब्राउनली टीम के साथ रहेंगे जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को बाहर कर दिया गया है।

गुपटिल को नेपियर में गुरुवार को नेपियर में होने वाले दूसरे मैच से बाहर कर दिया गया है। वह चोटिल हैं। वह मैच बारिश के कारण धुल गया था।

गुपटिल को बांग्लादेश के साथ बीते महीने हुए टेस्ट सीरीज के दौरान हेमस्ट्रिंग इंजुरी हुई थी लेकिन वह फिट होकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में खेलने में सफल रहे थे। उस मैच में गुपटिल ने 61 रनों की पारी खेली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493