तीसरे बच्चे के स्वागत के लिए खूब खर्च कर रही हैं किम कादर्शियां

लॉस एंजिलस, 17 जनवरी (आईएएनएस)। रियेलिटी टीवी स्टार किम कादर्शियां सेरोगेसी के माध्यम से जन्म लेने वाले अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं और इसके लिए वह एक शानदार नर्सरी पर और बच्चों के सामान पर दिल खोलकर खर्च कर रही हैं।

क्लोजर पत्रिका के मुताबिक, उनके पति कान्ये वेस्ट का कहना है कि नॉर्थ और सेंट वेस्ट की मां किम इन वस्तुओं पर नियंत्रण से बाहर होकर अत्यधिक खर्च कर रही हैं।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट को यूके’ के अनुसार, आने वाले बच्चे की नर्सरी को सजाने के लिए किम ने इटली से महंगे खिलौने और सामान मंगवाए हैं।

इन खिलौनों में डोल्से नोटे द्वारा डिजाइन किया हुआ मखमल का पालना, हाथ से चित्रित पालना, बच्चों के लिए रेशम से बनी गाड़ी और मेल खाती अलमारी और कुर्सी शामिल हैं। इन सबकी कुल कीमत 40,000 डॉलर हैं।

एक सूत्र ने कहा, “किम ने अपने नए बच्चे के लिए दुनिया के कुछ सबसे महंगे खिलौने खरीदे हैं। इसमें 137,000 डॉलर का स्वरोस्की जड़ित रॉकिंग हॉर्स, 170,000 डॉलर का लुई विट्टन का टैडी बियर आदि भी शामिल हैं। यहां तक की कान्ये ने भी उन्हें कम खर्च करने के लिए कहा है क्योंकि वह इस मामले में नियंत्रण से बाहर हो गई हैं।”

सूत्र ने कहा, “किम ने घर में बच्चों के लिए एक बेबी स्पा भी बनवाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493