‘तुम बिन-2’ में गा सकते हैं एकॉन

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय अमेरिकन गायक रैपर एकॉन फिल्मकार अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म ‘तुम बिन-2’ में गा सकते हैं।

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय अमेरिकन गायक रैपर एकॉन फिल्मकार अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म ‘तुम बिन-2’ में गा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, सिन्हा, एकॉन को भारत लाने की कोशिश में जुटे हैं।

इससे पहले एकॉन शाहरुख खान की फिल्म ‘रा वन’ में ‘छम्मक छल्लो’ गीत गा चुके हैं।

सूत्र के मुताबिक ‘तुम बिन’ के गाने तुम्हारे ‘सिवा कुछ ना’ को नया रूप दिया जाएगा।

इस रोमांटिक गीत को पाकिस्तानी गायक अतिफ असलम के ऊपर भी फिल्माया जाएगा। इस वीडियो को अक्टूबर में फिल्माया जाएगा।

गाने के लिए एकॉन को इसलिए तवज्जो दी गई, क्योंकि भारत में उनका एक बड़ा प्रशंसक वर्ग होने के साथ ही सिन्हा से उनकी दोस्ती भी है।

हालांकि सिन्हा ने एक बयान में कहा कि इस बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा, “यह कहना जल्दबाजी होगी। अभी हम इस पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि यह सच हैं कि हम इस गाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों को लेना चाहते हैं, लेकिन अभी तक हमने किसी को इस गाने के लिए तय नहीं किया है।”

स्कॉटलैंड में फिल्माई गई ‘तुम बिन-2’ 18 नवंबर को रिलीज होनेवाली है। फिल्म में नवोदित कलाकार नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493