तुर्की : आतंकवाद रोधी अभियान में 44 हिरासत में

अंकारा, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की में प्रशासन ने शुक्रवार को इस्तांबुल शहर में चलाए गए एक आतंकवाद रोधी अभियान में कम से कम 44 लोगों को हिरासत में ले लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि महानगर के 28 जिलों में प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया, जिसमें आतंकवादी रोधी दस्ते ने हेलीकाप्टरों की मदद ली।

हिरासत में लिए गए लोगों पर पीकेके नाम पर जबरन धन उगाहने, अवैध अदालतें स्थापित करने और समूह में युवाओं की भर्ती के लिए एक राजनीतिक अकादमी स्थापित करने का आरोप है।

तुर्की ने जून से सीरिया और इराक में पीकेके के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले शुरू कर रखे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493